जामा मस्जिद की नव नियुक्त कमेटी ने कार्यभार किया शुरू, ईद मिलादुन्नबी पर पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ स.) के जीवन परिचय पर होगा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जामा मस्जिद की नव नियुक्त कमेटी ने कार्यभार किया शुरू, ईद मिलादुन्नबी पर पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ स.) के जीवन परिचय पर होगा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड से रजिस्टर्ड जामा मस्जिद कमेटी ने आज 1 सितंबर से अपना कार्यभार प्रारंभ किया। कार्यभार प्रारंभ करने से पूर्व डॉक्टर अख्तर साहब की कमेटी ने विधिवत लिखित में चार्ज दिया। जिसमें 15 दिन बाद ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार आय व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा। नव नियुक्त कमेटी के अध्यक्ष गौहर जमाल शाह ने बताया कि हमारी कमेटी में अध्यक्ष पद पर सैय्यद गौहर जमाल शाह वल्द जीएन शाह उपाध्यक्ष रहीम खान सचिव शेख असलम, सह सचिव के निसार अहमद कोषा अध्यक्ष अफरोज आलम एवं सदस्यों में ग्यासुद्दीन खान अब्दुल रज्जाक, रफीक खान, नासिर खान, इदरीश अंसारी, एस के अखतर को नियुक्त किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को अपनी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। इसी क्रम में आने वाले जश्न ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन परिचय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। जिसकी रूपरेखा बनाने के लिए कमेटी मीटिंग आयोजित क्षेत्र के सभी मदरसों के विद्यार्थियों को सूचित करेगी। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article