अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मथुरा जनपद में पार्टी को मज़बूती प्रदान करने हेतु ठाकुर किशोर सिंह को प्रदेश सचिव बनाया है।
आज स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव बनाया है ठाकुर किशोर सिंह ने कहा कि वे अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगें प्रदेश में बढ़ती मंहगाई ग़रीब के हिस्से का निबाला छुड़ाने वाली भाजपा 100 रूपये का राशन देकर 1120 रूपये का सिलैण्डर दे रही है। हमारी पार्टी गरीबों के हक् के लिए ज़िला मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानी तक आन्दोलन करेगी। मथुरा जनपद में युवाओं को जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा।
समाजवादी पार्टी की मथुरा महानगर अध्यक्षा श्रीमती रितु गोयल ने कहा कि ठाकुर किशोर सिंह को प्रदेश सचिव बनाकर पार्टी मुखिया के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है जिससे गरीबों और महंगाई की मार झेल रहीं जनता के मुद्दों को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उठायेगें और जनता को भाजपा की तानाशाही से मुक्त कराने के कार्य को करेगें।
इस अवसर पर जिलाध्ष्क्ष ठा0अजीत सिंह प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा डा राजन रिजवी पूर्व जेल निरीक्षक मनोज कुमार गोयल महासचिव महानगर अभिषेक यादव महानगर उपाध्यक्ष बल्लभ भाई कुशवाह महानगर उपाध्यक्ष हाजी फारूक नारायण दास यादव भगवती चतुर्वेदी अनील वर्मा आर0के0 अग्निहोत्री कोमल किशोर शर्मा सौरव भारत शर्मा आदि लोगों ने प्रदेश सचिव ठाकुर किशोर सिंह को बधाई दी।
