मकान में डंप कर रखे गये पटाखों में हुआ विस्फोट, मलबे में तब्दील हुआ मकान, विस्फोट की आवाज़ से आसपास के इलाकों में फैला दहशत | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मकान में डंप कर रखे गये पटाखों में हुआ विस्फोट, मलबे में तब्दील हुआ मकान, विस्फोट की आवाज़ से आसपास के इलाकों में फैला दहशत | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मकान के अंदर डंप कर रखे गए पटाखों में विस्फोट होने के कारण मकान मलबे में तब्दील हो गया है लेकिन गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

यूं अचानक हुए अप्रत्याशित धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया, धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आये।

मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट का है, बताया जा रहा है कि यहां मुबारक अली नाम का एक शख्स लाइसेंस लेकर पटाखे बनाने का कारोबार करता है। मिली जानकारी के अनुसार मुबारक अली पटाखे बना कर पड़ोस के ही एक मकान में डंप करके रखता था जहां बीती रात अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया जिसके कारण मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया, गनीमत रही की इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article