एसपी ऑफिस ग्वालियर पहुंची नन्ही स्कूली छात्राएं, पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, एसपी ग्वालियर ने दिया सुरक्षा का वचन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एसपी ऑफिस ग्वालियर पहुंची नन्ही स्कूली छात्राएं, पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, एसपी ग्वालियर ने दिया सुरक्षा का वचन | New India Times

ग्वालियर शहर के लिटिल मिलेनियम स्कूल की नन्हीं बालिकाएं शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इन नन्हीं बालिकाओं के इंतजार में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे सहित अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्री अशोक सिंह जादौन तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण पहले से ही मौजूद थे।

एसपी ऑफिस ग्वालियर पहुंची नन्ही स्कूली छात्राएं, पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, एसपी ग्वालियर ने दिया सुरक्षा का वचन | New India Times

बालिकाओं ने अपने नन्हें हाथों से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सहित सभी पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और पुलिस अधिकारियों से बालिकाओं की रक्षा का वचन लिया। पुलिस अधिकारियों ने भी नन्हीं बालिकाओं को चॉकलेट व मिठाई खिलाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चियों के साथ उनकी टीचर प्रियंका चौबे, दीप्ति शर्मा उपस्थित रहीं।

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। यह त्योहार भारतीय भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही खास दिन होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के एक दूसरे के प्रति स्नेह को दर्शाता है। जिसका हर भाई बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। ऐसे में पुलिस के जवान जो हमेशा ही लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, उनकी कलाई सूनी कैसी रह सकती है। इसी क्रम में ग्वालियर शहर के लिटिल मिलेनियम स्कूल की नन्ही बालिकाओं ने रक्षाबंधन से पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी ग्वालियर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखियां बांधी और सुरक्षा की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article