मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा बुरहानपुर की ओर से गुरूवार को भोपाल में हुई एक बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को राखी भेंट की गई। साथ ही एक राखी मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन को भी भेंट की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने मंच से आश्वासन दिया कि यह राखी वह प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी तक भिजवाएंगी। साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को भी राखी भेंट की। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी सहित बुरहानपुर की मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने, मीना पीलिया मौजूद थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि बुरहानपुर में भाजपा महिला से अध्यक्ष श्रीमती किरण गायकवाड़ के नेतृत्व में करीब 70 महिलाओं ने केले के रेशे से राखियां तैयार की थी, जो नेताओं को भेंट की गई।
