मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कोटवार संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से मांग की जा रही है। लेकिन उनकी मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। जिस पर आज कोटवार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिव दर्शन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें कोटवार महा पंचायत का आयोजन में प्रदेश की सभी तहसीलों से कोटवार शामिल होंगे। दिनांक 25 अगस्त से 28 अगस्त तक सेन्ट्रल लाईब्रेरी मैदान भोपाल में कोटवार अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कोटवारो को शासकीय कर्मचारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने कलेक्टर दर से वेतन देने एवं मालगुजारों के समय दी गई भूमि का मालिकाना हक दिए जाने की मांग रखी गई है। आज सुबह पातालकोट एक्सप्रेस से कोटवार भोपाल कूच करेंगे।
