मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुरहानपुर ज़िले के रोल ऑब्जर्वर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह (आईएएस) आज ज़िले के भ्रमण पर रहें। रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह की अध्यक्षता में एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में आपसी समन्वयता एवं सहयोग के साथ कार्य संपादित करने की बात कही। ज़िले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से निर्वाचन संपन्न कराना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल ने फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत ज़िले में किये जा रहे कार्यों, गतिविधियों के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी देकर अवगत कराया। विधानसभा नेपानगर-179 एवं विधानसभा बुरहानपुर-180 के मतदाताओं, मतदान केन्द्रों, आयोजित विशेष कैम्प, स्वीप गतिविधियों सहित अन्य किये जा रहे निर्वाचन तैयारियों एवं कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, ज़िला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
