जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मतदाता सूची को लेकर के मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो विधानसभाओं में उठ रहे हैं सवाल आज भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में गड़बड़ी की आशंका को लेकर के आरोप लगाया है वहीं नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आसिफ जकी ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात कहते हुए मध्य प्रदेश चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज़ कर चुके हैं। पिछले दिनों लगातार यह शिकायत आ रही थी कि नरेला विधानसभा में बीएलओ बैठ नहीं रहे हैं जिस पर कलेक्टर आशीष सिंह ने लगभग 12 और 10 कुल मिलाकर 22 बीएलओ को सस्पैंड कर दिया था। लगातार शिकायतों के दौर राजधानी भोपाल में ही नज़र आ रहे हैं और कांग्रेस ने इसको मुद्दा बना रखा है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए ऐसा हो रहा है, वहीं मध्य विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने मुख्य चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।
