सीएम हेल्पलाइन में प्रकरण निराकरण कर विलोपित किए जाएं: कलेक्टर | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;  ​सीएम हेल्पलाइन में प्रकरण निराकरण कर विलोपित किए जाएं: कलेक्टर | New India Timesहरदा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के एल-3 एवं एल-4 पर दर्ज प्रकरणों की चेकलिस्ट तैयार कर निर्धारित प्रारूप में प्रकरणवार नोटशीट तैयार कर सम्पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत करेंगे। श्री द्विवेदी सोमवार को समयावधि के पत्रों की समीक्षा में बोल रहे थे। उन्होंने उदाहरण देकर स्पष्ट किया कि यदि एल-3 पर 12 प्रकरण एवं एल-4 पर 7 प्रकरण लंबित हैं तो 19 प्रकरणों की पृथक-पृथक प्रकरण लंबित लंबित है तो 19 प्रकरणों की पृथक-पृथक नस्तीयां तैयार कि जावे। 1 सितम्बर 17 के पश्चात एल-2 पर  उपयुक्त जबाव प्रस्तुत नहीं होने पर यदि वह एल-3 पर जाता है तो उसकी समस्त जबाबदेही नोडल अधिकारी की होगी तथा उनके विरूद्घ वेतन रोके जाने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। कहा कि प्रत्येक टील की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी सहित उपस्थित रहें। 

अब शत-प्रतिशत रहने लगी पोषण पुनर्वास केंद्रों की ऑक्यूपेंसी

कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की नाराजगी और स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास के अधिकारियों को पाबंद किए जाने के बाद से जिले की चारों पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित भर्ती बच्चों की ऑक्यूपेंसी शत प्रतिशत रहने लगी है।

बैठक में गैर मौजूदगी पर हरदा मंडी सचिव सुश्प्रवीण चौधरी और जिला पंचायत के एसीईओ श्री सुभाष शर्मा  को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। एसीईओ श्री शर्मा को इस बात के लिए भी शोकाज नोटिस दिया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देश जिसमें प्रति सप्ताह हर पंचायत के दस दस निराश्रितों का चिन्हांकन कर पेंशन का लाभ दिया जाना था अथवा एक भी पात्र हितग्राही न होने की दशा में प्रमाण पत्र दिए जाने के निर्देश थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article