जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता कमलनाथ ने की 2023 के चुनाव को लेकर के मध्य प्रदेश में सरगर्मियां तेज़ हो गई है जिसकी आज पहली बैठक इंदिरा भवन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कमलनाथ ने ली।
बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं अन्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति शामिल रहे याद रहे कि कुछ ही दिनों में आचार संहिता लागू होने जा रही है संभवत 15 सितंबर के आसपास आचार संहिता लग जाएगी जिसको लेकर के समिति की बैठक आज संपन्न हुई अभी तक विधायकों की लिस्ट जारी नहीं हुई है, जिस पर मंथन गंभीरता से पार्टी के अंदर चल रहा है। दावेदार लगातार कमलनाथ के बंगले पर और अपने-अपने नेताओं के सहयोग से टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हैं।
