मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रभारी मंत्री कमल पटेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एंव छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ के खिलाफ विवादित टिप्पणी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध किया। तहसीलदार योगिता वाजपेयी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ 42 वर्षों से समाजिक सेवा कर रहें हैं, कांग्रेस परिवार में हमारे पिता तुल्य हैं भाजपा के नेता कमल पटेल ने सभा की उस दौरान कमलनाथ जी को अनाथ और पूरी खानदान को अनाथ कर खत्म कर देने जैसी धमकी दी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ जी के परिवार का सदस्य है इस प्रकार की धमकी कमल पटेल द्वारा दी गई जिससे छिन्दवाड़ा ज़िले का समाजिक सौहार्द बिगाड़ रहा है।
सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ देने वाली धमकी भरे बयान से सभी कांग्रेस परिवार सदस्य आहत है। ज्ञापन में प्रभारी मंत्री कमल पटेल पर तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई ऐसा नहीं होने पर जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी दी गई इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल साहू, लोकेश डेहरिया उपसरपंच दुर्गाप्रसाद बल्लू सोनी समस्त कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था बनाने में प्रधान आरक्षक नरेश कहार आरक्षक घनश्याम मौजूद रहे।
