अतिश दीपंकर, भागलपुर ( बिहार ), NIT;

समाज सेवी राहुल कुमार ने आज अपने संस्था ड्रीम सर्च सेंटर के तरफ से सरकारी विद्यालय से चयनित पांच बच्चे एवं शिक्षक को प्री कमांडो ट्रेनिंग के लिए प० बंगाल के सिलीगुड़ी भेजा, पांचो बच्चों एवं शिक्षक के जाने आने, खाने पीने एवं रहने आदि का खर्च राहुल जी का संस्था ड्रीम सर्च सेंटर के तरफ से दिया गया । इसके पहले भी राहुल ने कई सामाजिक कार्य किये है, जो धन्यवाद के पात्र भी हैं। राहुल ने बाढ़ पीड़ित में भी कई लोगों को मदद भी किये थे। आपको बता दें कि कहलगाँव प्रखंड में इनकी संस्था ने कई सरकारी विद्यालियों को खेल कूद की बस्तु एवं कुर्शी टेबल इत्यादि चीज को अपने संस्था के तरफ से सहियोग करते आ रहे हैं।
राहुल की यह संस्था बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। राहुल को यह काम के लिए कई पुरुष्कार भी मिल चुका है।

Very good