मेघनगर में देश भक्ति के जयघोष के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा रैली | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में देश भक्ति के जयघोष के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा रैली | New India Times

नगर परिषद मेघनगर व स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप आज़ादी अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा जिसमें तिरंगा रैली सहित क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों उल्लेख का शिलान्यास व देशभक्ति की शपथ भी दिलाई जा रही है।

नगर में इसी तारतम्य में देशभक्ति के जयघोष के साथ छात्र छात्राओं की विशाल तिरंगा रैली जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त श्रीमति निशा मेहरा के मार्गदर्शन व कलेक्टर तन्वी हुड्डा के विशेष प्रयास मार्ग दर्शन में निकाली गई।

नगर के साई चौराह झाबुआ रोड़ अस्पताल तिराहा बस स्टेंड आज़ाद चौक सहीत नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रैली कन्या उमावि मेघनगर स्मारक स्थल पहुंची जहां तहसीलदार बीईओ नगर परिषद सीएमओ नगर परिषद के कर्मचारी सफ़ाई कर्मचारी सहित नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पार्षद संतोष परमार, लाखन सिंह देवाणा, आदि की उपस्थिति में स्कूली छात्राओं व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई व स्मारक शिलालेख का फीता काटकर शुभारंभ हुआ।

कमलेश मचार नगर परिषद अध्यक्ष महापुरूषों के बताएं मार्ग पर चलने व देशभक्ति भावना सहित हर घर तिरंगा फहराने का सभी से अनुरोध किया गया।
रैली का संचालन स्वच्छता निरीक्षक मेघनगर नगर परिषद सोहन सिंह रावत, आभार लेखा शाखा समन्वय प्रवीण सिंह ठाकुर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.