कांग्रेस की सरकार में उनके नेताओं के नाम से चलती थी योजनाएं: सत्येंद्र भूषण। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना और नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा जीतना पार्टी का लक्ष्य | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस की सरकार में उनके नेताओं के नाम से चलती थी योजनाएं: सत्येंद्र भूषण। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना और नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा जीतना पार्टी का लक्ष्य | New India Times

भाजपा आज, देश की सबसे बड़ी पार्टी है। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष कई जगह हैं। भाजपा का निर्वाचित प्रतिनिधि विकास करता है। नया रिकार्ड बनाता है। यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान है। लंबे समय तक देश पर कांग्रेस ने शासन किया है, लेकिन देश में पहले जो भी योजना आती थी, बनाई जाती थी वह एक परिवार के नाम पर ही बनाई जाती थी। इंदिरा गांधी आवास योजना, जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी के नाम पर योजनाएं चलती थी, लेकिन हमारी पार्टी में ऐसा नहीं होता। यहां नेताओं के लिए नहीं जनता के लिए योजनाएं बनती है।

कांग्रेस की सरकार में उनके नेताओं के नाम से चलती थी योजनाएं: सत्येंद्र भूषण। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना और नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा जीतना पार्टी का लक्ष्य | New India Times

यह बात मप्र वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बुरहानपुर विधानसभा सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता विकास की बात करते हैं। हमें इसी तरह एक जुटता से आगे आने वाले चुनावों भी जीत दर्ज करानी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की है। प्रदेश में बहनों के लिए लाडली बहना योजना चलाई गई है। जिसके अंतर्गत 1 हजार रूपए बहनों के खातों में प्रतिमाह डाले जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के हर गरीब को संबल और ताकत देने का काम किया है और इसके लिए राजनीतिक व्यवस्था को ही बदल दिया है। झोपड़ी में रहने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार दिया, उस पर चलते हुए प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के साढ़े 4 करोड़ गरीबों को पक्के आवास दे दिए।

कांग्रेस की सरकार में उनके नेताओं के नाम से चलती थी योजनाएं: सत्येंद्र भूषण। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना और नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा जीतना पार्टी का लक्ष्य | New India Times

6 राज्यों में हर बार भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य

सम्मेलन को भाजपा बुरहानपुर जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे ने संबोधित करते हुए कहा मप्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इन 6 राज्यों के सांसद बार बार जीतना चाहिए। उसमें 29 सांसद मप्र के भी हैं। 6 राज्यों में भाजपा की सरकार बार-बार आए, यह प्रयास करना है ताकि हमारे सांसद भी जीतें। इसलिए हमें मप्र को भी जीतना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमें एक बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। मप्र सरकार बने इसलिए बुरहानपुर, नेपानगर का विधायक मदद करेगा। दोनों विधानसभा जीतने के लिए हमें काम करना है।

मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढे़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा बुरहानपुर में विकास की अपार संभावनाएं है। 2003 से पहले प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली के लिए तरसते थे। हमारे कार्यकर्ता के उपर आक्रमण होता था, किसानों के साथ अन्याय होता था। एक समय था जब प्रदेश में मात्र साढे़ 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार के समय आज 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढे़ हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। भाजपा की सरकार नहीं होती तो देश और प्रदेश का क्या हाल होता?

भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि सम्मेलन को बुरहानपुर के पूर्व महापौर एवं विधानसभा संयोजक श्री अतुल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी श्री राजपाल सिंह तोमर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री दिलीप श्राफ, पूर्णकालिक विस्तारक श्री संजय बिरला, जिला महामंत्री श्री लक्ष्मण महाजन सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज माने ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.