भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने 'जागो जनता अभियान' सम्मेलन का किया आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने 'जागो जनता अभियान' सम्मेलन का किया आयोजन | New India Times

बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं पूर्वांचल के रुके हुए विकास कार्यों के मुद्दे को लेकर आज हाईप कांप्लेक्स इटवा के हाल में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “जागो जनता अभियान” सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन का संचालन प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने किया।

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने 'जागो जनता अभियान' सम्मेलन का किया आयोजन | New India Times

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि जबसे केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ग़रीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। सरकारी कार्यालय लूट खसोट का अड्डा बन गए हैं। पूर्वांचल में विकास के कार्य एकदम ठप्प पड़े हुए हैं। आम जनता हताश और निराश होकर बड़ी आशा भरी नजरों से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की तरफ देख रही है। और जनता मन बना चुकी है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगें। आगामी 2024 में केन्द्र में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने 'जागो जनता अभियान' सम्मेलन का किया आयोजन | New India Times

प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि मोदी जी ने देश की जनता से वादा किया था कि अगर भाजपा सरकार बनी तो हम सौ दिन में मंहगाई कम करेंगे लेकिन नौ-वर्ष बीत गये मंहगाई आसमान पर पहुंच गई। इसलिए हम आपको जगाने आये हैं, कि आप उठ कर खड़े हो जाइये और 2024 में केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मो. मोकीम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जगाने का अभियान जनपद में निरंतर चलता रहेगा। सम्मेलन को बस्ती के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रदेश पीसीसी सदस्य एवं युवा नेता डा. नादिर सलाम, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय, विधानसभा बांसी की पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला, त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अभिनय राय, रंजना मिश्रा, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी, अकील अहमद मुन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

इस अवसर पर अब्दुल सलाम खाँ एडवोकेट, प्रहलाद गिरि, असलम खुर्शीद, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, आसिफ रिज्वी, मुकेश चौबे, होरी लाल श्रीवास्तव, अफसार अहमद, मो. हमजा, फैजान अहमद, प्रमोद कुमार, दिनेश वर्मा, जितेन्द्र धर द्विवेदी, शौकत अली, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, नफीस चौधरी, राजन श्रीवास्तव, अकबर अली, मुनीर अहमद, सतीश त्रिपाठी, पप्पू खान, अशोक मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, मैनुद्दीन खान, बीपत राम शर्मा, विक्की रिज्वी, साहिल राईनी, राम वृक्ष यादव, अखलाक अहमद, सुरेश शुक्ला, मुनीर अहमद, विवेक श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, मतीऊल्लाह खान, मनोज श्रीवास्तव, पंकज चतुर्वेदी, सोनू त्रिपाठी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.