रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा 200 तिरंगे झंडे का वितरण किया जा रहा है, हर घर तिरंगा लहराए इसी संदेश को लेकर मेघनगर रोटरी क्लब अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ सर्वप्रथम अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी को तिरंगा भेट किया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा ने बताया के रोटरी क्लब अपना द्वारा नगर की गरीब बस्ती में घर-घर तिरंगा लहराएं का संदेश को लेकर 200 तिरंगा झंडे का वितरण कर रहा है। अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी ने रोटरी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा की भारत देश के हर नागरिक को आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर देश की आन बान और शान तिरंगा हर घर लहराना चाहिए।
इस मौके पर रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन भरत मिस्त्री ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर रोटरी क्लब अपना की अध्यक्षा श्रीमती चंदन बाला शर्मा द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।
राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा
नगर के गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है की 15 अगस्त प्रातः 8 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें। वरिष्ठ रोटेरियन एवं सहा.गवर्नर झोन 3 रोटरी मण्डल 3040 के रो. जयंत सिंघल ने बताया कि हमारे रोटरी मण्डल 3040 पुर्व गवर्नर रो.डॉक्टर गजेंद्र सिंह नारंग के सौजन्य से रोटरी क्लब अपना द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक स्कूलों में उच्च क्वालिटी के 3500 बिस्कीट के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, सचिव श्रीमती माया शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी वरिष्ठ रोटेरियन जयंत सिंघल, कांतिलाल नीमा महेंद्र सोलंकी, भरत मिस्त्री आदि उपस्थित थे।
