1 करोड़ की अफीम बरामद, बरेली के तीन तस्करों को किया गिरफ़्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

1 करोड़ की अफीम बरामद, बरेली के तीन तस्करों को किया गिरफ़्तार | New India Times

थाना कटरा पुलिस ने जनपद बरेली के मुकेश, मनमोहन, लालू थाना आँवला जनपद बरेली को मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार किया। पवन कुमार पांडेय प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा, उ0 नि0 डालचंद्र सिंह, हे0 का0 तैय्यब अली आदि पुलिस टीम ने खैरपुर चौराहे से जलालाबाद जाने वाली स सड़क पर भट्टे के पास मोटरसाइकिल UP 25 CY 5042 के साथ तीन तस्करों को गिरफ़्तार कर व एक किलो अफीम बरामद किया।

संजीव कुमार बाजपाई अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कटरा पुलिस ने थाना आंवला जनपद बरेली के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए है, पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने बरेली के शहीद से अफीम खरीदी है, इनके लिंक का भी पता कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.