बड़ी मशक्कत के बाद दुरुस्त कर दी गई वार्ड नंबर 3 की लीकेज पाइप लाइन साथ ही की गई गंदे नाले की साफ सफाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बड़ी मशक्कत के बाद दुरुस्त कर दी गई वार्ड नंबर 3 की लीकेज पाइप लाइन साथ ही की गई गंदे नाले की साफ सफाई | New India Times

मेघनगर रंभापुर रोड वार्ड नंबर 3 मेन रोड़ की पाईप लाइन लीकेज (फुट) जाने एवं गंदे नाले की गंदगी से वार्ड वासियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मेघनगर ग्राम पंचायत थी तब पंचकुई से पेयजल सप्लाई होता था करीब 35 साल पुरानी पाइप लाइन के पास बह रहे गंदे बड़े नाले एवं पाइप लाइन को नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद नाले एवं पाइप लाइन को दुरुस्त कर नाले की सफाई की गई।

नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार के सख्त निर्देश पर पार्षद लाखन देवाणा, लोक निर्माण टीम के उप यंत्री सुरेश गणावा, धर्मेंद्र पांचाल, की निगरानी में कर्मचारी हमीर, बसु खराड़ी, मनसुख, नानसीग, कसना, पंकज पांचाल, आदि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत ओर जद्दोजहद के बाद दुरुस्त हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.