ग्राम चौपाल में जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी व लिया गया पंच-प्रण का शपथ | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ग्राम चौपाल में जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी व लिया गया पंच-प्रण का शपथ | New India Times

खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम चौपाल के आयोजन कर सरकार के विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया गया। मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत उपस्थित ग्रामवासियों को पंच-प्रण की सपथ दिलायी गयी। इसके साथ उनके समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

ग्राम चौपाल में जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी व लिया गया पंच-प्रण का शपथ | New India Times

शुक्रवार को ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत/ग्राम पंचायत अधिकारी विकास चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन सहित 12 बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया। चौपाल में ग्राम वासियों को संचारी रोग से बचाव के लिए जानकारी दिया गया। मच्छरों से बचने का टिप्स दिया गया। बताया गया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक होता है। इनके काटने से मलेरिया, एईएस/जेई, फाईलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू की बीमारियां होती है। इन सभी में सामान्य लक्षण बुखार होता है।

ग्राम चौपाल में जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी व लिया गया पंच-प्रण का शपथ | New India Times

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जय लक्षमी, व्यास जी पाण्डेय, सचिव यशवंत यादव, अतुल सिंह यादव, सैदुल्लाह, कृषि विभाग से मुकेश कुमार, जल जीवन मिशन से नीरज मिश्रा, सफाई कर्मी फजले रब, ग्रामवासियों में जगदीश, अशोक कुमार, रामायण पाण्डेय, मोहर्रम, माधुरी, गौरा देवी, दिलीप पाण्डेय आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

By nit