सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि वह कई मामलों में वांछित चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली निवासी सौरभ सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह के विरुद्ध सलोन थाने में विभिन्न मामलों के करीब एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई वर्षों से फरार चल रहे इस अभियुक्त पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर खीरों थाना क्षेत्र के दहियापुर मोड़ से सौरभ सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि सौरभ सिंह के विरुद्ध सलोन थाने में करीब एक दर्जन से ज्यादा विभिन्न अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं और कई वर्षों से फरार चल रहा था। इसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
