भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है: कैलाश विजयवर्गीय | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है: कैलाश विजयवर्गीय | New India Times

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को गंघवानी विधानसभा के कृषि मंडी में मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में संपन्न हुआ। गंघवानी कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी का युवा मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को श्री कैलाश विजयवर्गीय, जिले के संगठन प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौर एवं शैलेश दुबे ने संबोधित किया।

भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है: कैलाश विजयवर्गीय | New India Times

श्री कैलाश विजयवर्गी ने भगवान बिरसा मुंडा और जननायक टंट्या मामा की जयघोष के साथ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में कई सरकार आई लेकिन भाजपा की सरकार ने जो जनजाति बंधुओं को सबसे ज्यादा सम्मानित किया देश के सर्वोच्च पद पर आज महामहिम राष्ट्रपति के रूप में जनजाति समाज की महिला द्रोपति मुर्मू को इस पद पर आसीन किया यह जनजाति बंधुओं के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार ने चाहे शिक्षा हो या गरीबों का राशन, रहने के लिए मकान भी भाजपा की केंद्र सरकार ने दिया है आज आदिवासी भाई डॉक्टर वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर हैं यह सब भाजपा की सरकार मैं शिक्षा का कमाल है।

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार में सड़क पानी बिजली का पता नहीं था राज्य में सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं जो शिवराज जी के नेतृत्व में निशुल्क संचालित हो रही है मुझे विश्वास है आदिवासी भाई कभी विश्वासघात नहीं करते आप किसी से डरे नहीं भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है कांग्रेस में कभी नहीं । गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में चार करोड़ पक्के मकान उज्जवला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को गैस चूल्हा निशुल्क प्रदान किया है विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना में सबसे अच्छा कार्य किया है चाहे व टीकाकरण हो या जनता कर्फ्यू पूरे राष्ट्र में सराहा है गरीब लोगों को निशुल्क राशन जनधन खाते में रुपए पहुंचाने का कार्य भी भाजपा की सरकार ने किया है प्रदेश में शिवराज सरकार ने भी जन्म से लेकर मृत्यु तक सैकड़ों ऐसे ही योजनाएं हैं जिससे प्रत्येक परिवार लाभान्वित हो रहा है सबसे बड़ा कमाल तो यह हुआ है कि लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की नारी को सम्मान मिला है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गंधवानी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौर एवं शैलेष दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला महामंत्री सन्नी रिन प्रकाश धाकड़ , जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे विकास मेहरवाल,नीलेश भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेरती मंडल अध्यक्ष क्रमशः मोहन आर्य बहादुर भाभर, राजू बघेल, अमर सिंह सोलंकी कैलाश झाबा,भाजपा नेता रमेश जूनापानी शिवपाल आर्य संजय बघेल पूनमचंद फकीरा लाखन सिंह नवासा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे सम्मेलन का संचालन मोहन पटेल व आभार महेंद्र मेरती ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.