एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण कर बताया गया पर्यावरण का महत्व | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण कर बताया गया पर्यावरण का महत्व | New India Times

म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार पंचज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 15-07-2023 से 15-08-2023 तक प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव द्वारा श्रीमान वि प्र सोलंकी व्यवहार न्यायाधीश जी के नेतृत्व में दिनांक 31-07-2023 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव के विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव तत्वधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत 25 पौधे रोपित किये गये तथा विद्यालय परिसर में लगाये जाने हेतु 150 पौधे विद्यालय को प्रदाय किये गये।

उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमान वि प्र सोलंकी, न्यायाधीश राहुल डोंगरे, सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सलीमुद्दीन खान दिलीप श्रीवास्तव, राजेन्द्र शर्मा व विद्यालय उप प्राचार्य संजय कुमार अरोरा सहित समस्त शाला के समस्त शिक्षकगण व छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न होने के पश्चात न्यायाधीशगणों व अधिवक्तागणों द्वारा छात्र- छात्राओं को विधि संबंधित जानकारी प्रदान किये जाने के उपरांत पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम के समापन पश्चात न्यायाधीश श्रीमान वि प्र सोलंकी व्दारा विद्यालय के सभी शिक्षको व छात्रों का आभार प्रकट किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article