शांति देवी-बृजमोहन महरिया की पुण्यतिथि पर पचास लाख से अधिक की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम प्रज्ञा प्रवेश-द्वार जल मंदिर के लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

शांति देवी-बृजमोहन महरिया की पुण्यतिथि पर पचास लाख से अधिक की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम प्रज्ञा प्रवेश-द्वार जल मंदिर के लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एवं पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया के माता-पिता की पुण्य स्मृति के अवसर शनिवार को पैतृक ग्राम कूदन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के अध्यक्ष चिरंजीलाल महरिया ने बताया कि बृजमोहन महरिया – शांति देवी महरिया की पुण्य स्मृति में परिवार के द्वारा पचास लाख से अधिक की लागत से ग्राम कूदन में बनाए गए श्रीमती शांतिदेवी – श्री बृजमोहन महरिया सामुदायिक भवन, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रज्ञा प्रवेश-द्वार व जल मंदिर का लोकार्पण का ग्राम के गणमान्य जनों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शांतिदेवी बृजमोहन महरिया को पुष्पांजलि व भजनांजलि द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

शांति देवी-बृजमोहन महरिया की पुण्यतिथि पर पचास लाख से अधिक की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम प्रज्ञा प्रवेश-द्वार जल मंदिर के लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के निदेशक बीएल मील ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम कूदन एवं आसपास के क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भवन परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, कूदन सरपंच रामप्यारी देवी, सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान सुंडा, पूर्णमल सुंडा, शिक्षाविद दयाराम महरिया, पूर्व प्रधान सीताराम खीचड़, प्रकाशदास महाराज, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कैलाश शर्मा, रणधीर महरिया, डॉ अशोक महरिया, बृजमोहन सुंडा, विनीत महरिया, प्रतीक महरिया, सिद्धार्थ महरिया, भागीरथ महरिया, रामकुमार सुंडा, प्रोफेसर गजेंद्र महरिया, श्रवण महरड़ा, रामचंद्र सुंडा, महावीर काजला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सुंडा, अमीचन्द पूनिया, करणसिंह शेखवात, मदनलाल सुंडा, मनीराम महरडा, जे पी थोरासी, अमित पूनिया, वेद प्रकाश कृष्णियां, रामकुमार थोरासी, जेरठी सरपंच बोदूराम, त्रिलोकाराम जाखड़, कोलीड़ा सरपंच शिवपालसिंह मील, विकास सुंडा, पृथ्वीसिंह सुंडा, श्रीचंद सुण्डा, जगदीश पंच, बोदूराम मील, महेश सोनी, बाबूलाल परतराम सुण्डा, बन्नालाल भाटी, जमील खान, कैलाश टेलर एवं बड़ी संख्या में महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.