ग्राम तुकईथड़ में शासकीय भूमि पर भगवानदास शिवहरे द्वारा बनाये गये किराना के दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम तुकईथड़ में शासकीय भूमि पर भगवानदास शिवहरे द्वारा बनाये गये किराना के दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस विभाग एवं संयुक्त टीम द्वारा ग्राम तुकईथड़ में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही शासकीय भूमि चारनोई मद की खसरा नंबर 328 रकबा 0.570 हेक्टेयर पर किये गये अतिक्रमण पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि यह अतिक्रमण भगवान दास शिवहरे पिता बुद्धप्रकाश एवं आबिद पिता गनी, जुल्फकार पिता साबिर, इमरान पिता सलीम द्वारा व्यावसायिक दुकानें स्थापित कर संचालित की जा रही थी। उपरोक्त किराना दुकान के संबंध में ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब विक्रय करने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। यह अतिक्रमण शासकीय शाला और कार्यालयों से लगा हुआ था। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नायब तहसीलदार श्रीमति कविता सोलंकी एवं पुलिस की उपस्थिति में की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article