अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नरेला विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करने के बाद डोर टू डोर जनता से मिलने पहुँचे ।इसी दौरान राजीव नगर के
लोगों ने नवनिर्मित नालियों में जलभराव की उनसे शिकायत की। जिस पर मंत्री श्री सारंग ने नगर निगम के ए.ई. गोविंद राय और इंजीनियर देवेश गढ़वाल को मौके पर ही फटकार लगाते हुए तत्काल नालियों के चैनेलाइजेशन में हुई खामियों को दूर करने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।
