डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैठक कर रमजान-नवरात्र काे लेकर जारी किये दिशा-निर्देश | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैठक कर रमजान-नवरात्र काे लेकर जारी किये दिशा-निर्देश | New India Times

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मुस्लिम भाइयों के साथ बैठक कर रमजान एवं नवरात्र आदि त्योहारों की तैयारी के बारे में समीक्षा की। जिला अधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि रमजान का पवित्र माह है इसमें नगर निगम द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं की नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को समय से पहले ठीक कर ले, विद्युत विभाग के ग्रमीण और शहरी अधीक्षण अभियंताओं  के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रमजान के माह में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु अपनी तैयारी करें जिससे किसी भी तरीके की परेशानी का आम जनमानस को सामना न करना पड़े। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने  पुलिस विभाग के लिये यातायात व्यवस्था को सही करने हेतु एसपी ट्रैफिक को रूट मैप तैयार करने को कहा वहीं सभी मुस्लिम भाई रमजान में ईद की नमाज दिल खुश कर के अदा करें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनी मस्जिदों में  शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करें, त्यौहार को  खुशी खुशी मनाएं।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि नमाज स्थलों से कुछ दूरी पर आवारा पशुओं को नगर निगम द्वारा पकड़ कर उनके स्थानों पर भेजा जाए जिससे किसी नमाजी को परेशानी ना हो। उन्होंने सभी कमेटियों से कहा कि कोई भी परेशानी हो तो तत्काल अपने सुझाव दें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, समस्त एसडीएम,  जिला पंचायतीराज अधिकारी किरण चौधरी, सिटी अभिषेक तिवारी, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी देहात, एसपी सुरक्षा, थाना कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी के अलावा शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष जेड हसन, मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष युनूस गाजी, तनवीर अहमद एडवोकेट, पत्रकार विष्णु कुमार, अबरार हुसैन, मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली अब्बास, शाहिद कुरेशी, जियाउल हक, बल्लू कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article