कलेक्टर श्री आशीष सिंह के साथ टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में भोपाल की सभी आरा मशीन एवं टिंबर मर्चेंट परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्टिंग के लिए बनी सहमति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के साथ टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में भोपाल की सभी आरा मशीन एवं टिंबर मर्चेंट परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्टिंग के लिए बनी सहमति | New India Times

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के साथ गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन एवं आरा मशीन संचालकों की एक अहम बैठक हुई। जिस में टिंबर मर्चेंट एवं आरा मशीन परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्टिंग के लिए सहमति बनी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मीडिया से बताया कि सभी आरा मशीन संचालकों द्वारा सहमति देने के बाद वहां पर आधार भूत को संरचना को बनाने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को बोला गया है। उपरोक्त जमीन के संबंध में सभी जानकारी एकत्रित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । बैठक में आरा मशीन संचालकों ने परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्ट होने की सहमति हो चुकी है। सहमति होने के साथ ही शहर के सभी एसडीएम क्षेत्र में संचालित आरा मशीनो को वहां पर शिफ्ट करने की कर्रवाई शुरू होंगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एसडीएम श्री जमील खान और श्री श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्रवाई जल्दी पूर्ण की जाए और जमीन के संबंध में सबंधित सभी दस्तावेज की कर्रवाई जल्दी पूर्ण करें। चिन्हित जमीन आवंटन के साथ ही उद्योग विभाग के अधिकारी सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सड़क, बिजली, पानी के काम शुरू करेंगे। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी और आरा मशीन संचालक, टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article