मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ के थाना प्रभारी रमेश नार्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए रामपुर से दमुआ की ओर आ रही थी तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर-पकड़ कर ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। पुलिस को देख आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 ए ए 4390 को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/23 धारा 379, 53 गौण खनिज अधिनियम के अंतर्गत मामले को पंजीबद्ध कर लिया है। ट्रैक्टर भाकरा गिट्टी क्रेशर के समीप पकड़ा गया है। अज्ञात आरोपी की पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है। इस कार्यवाही में पुलिस थाना टीम के मुख्य भूमिका रही है। ट्रैक्टर ट्राली थाने में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
