रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 456 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड में सामूहिक विवाह करवाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से संबोधित कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सभी विवाहित जोड़ों को दिल से आशिर्वाद देता हूं और भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि बेटियों के जीवन में सुख-समृद्धि आये, जीवन में खुशियां आए, भगवान हर खुशी इन्हें दे।
भारत की संस्कृति में विवाह पवित्र आत्मा का बंधन है, जन्म-जन्म का साथ है, विवाह में दो परिवार जुडते हैं, मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सरकार ने बेटी व बहन की जिन्दगी आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, बेटियों के विवाह को बोझ नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने मेहनत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रत्येक जोडे को 49 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।
सामूहिक विवाह समारोह में वर वधु को आशिर्वाद देने कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललीता मुकेश मुणिया, उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गोरसिंह भूरिया, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा नेता मुकेश मेहता,सहायक संचालक पंकज सावले, सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकार सहित अन्य जनप्रतिधि भी उपस्थित थे।
