हरियाणा के जनपद अलवर की रहने वाली टप्पे बाज़ गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवरात बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हरियाणा के जनपद अलवर की रहने वाली टप्पे बाज़ गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवरात बरामद | New India Times

हरियाणा के जिला अलवर की रहने वाली 26 वर्षीय टप्पे वाज़ महिला को गिरफ़्तार कर पुलिस ने ढाई लाख रुपए के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

व0 उ0 नि0 राजेश कुमार, हे0 कां0 विजय प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल सविता आदि पुलिस टीम ने ममता निवासी सरकारी विद्यालय के पास पारोली जिला पलवल हरियाणा को बरेली मोड़ के पास से गिरफ़्तार कर ढाई लाख रुपए के चोरी के आभूषण बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अंतर्राज्यीय टप्पे बाज़ चोरी का गिरोह है जो पलवल हरियाणा का रहने वाला है, इस गिरोह के पुरुष व महिलाएं 3 व 4 की संख्या में वारदात को अंजाम देते हैं। इस गिरोह में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जो साथ मिलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये अलग-अलग टुकड़ी बनाकर जनपद बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिला के भीलवाड़ा वाले इलाकों व बस स्टैंड पर चले जाते हैं वहां रुककर पहले टारगेट को चिन्हित करते हैं बाद में उन सवारियों को निशाना बनाते हैं जो शादी विवाह को जा रही होती हैं या जो अधिक ज़ेवर पहने होती हैं। सवारी टेंपो, टैक्सी में जब बैठती हैं तो इस गिरोह की महिलाएं अलग-अलग आकर महिला सवारी के पास बैठ जाती हैं और महिला को बातों में लगा कर पर्स चुरा लेती हैं और काम होने के बाद गाड़ी रूका कर उतर जाती हैं। ये लोग शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजाई प्रथम में किराए का कमरा लेकर रह रही थीं, पुलिस ने जब कमरे पर छापामारी की तो वहां इस ग्रुप का कोई सदस्य नहीं मिला। गिरफ्तार महिला पर विधिवत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article