अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फेसबुक एवं वाट्सऐप के जरिए न्यूड कॉल लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। साइबर फ्रॉड में शामिल युवतियां इसे हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग एवं फ्रॉड का खेल खेल रही हैं। ऐसे ही एक मामला भोपाल के आरिफ नगर से सामने आया है। जहां एक युवक इन हसीनाओं के जाल में फंस कर लगभग 50 हज़ार रूपये के ठगी का शिकार हो गया।
सायबर अपराधी पहले अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करते हैं। जिस नंबर से कॉल आता है उसे अटेंड करने पर सामने महिला नग्न, अर्धनग्न हो जाती है। कॉल रिसीव होते ही सायबर अपराधी स्क्रीन शॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। उसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल अटेंड न करें, अगर किसी शख्स के पास अज्ञात नंबर से किसी भी तरीके से वीडियो कॉल आता है तो उसे अटेंड न करें. अगर अटेंड करना है तो पहले अपना चेहरा उसमें न दिखाएं उसके बाद कोई परिचित हो तो अपना चेहरा दिखाए नहीं तो फोन काट दें।
वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग इस झांसे में फंस कर ठगी का शिकार भी हो चुके हैं लेकिन शर्म और बदनामी की वजह से केस भी दर्ज नहीं कराया। जबकि ऐसे मामलों में पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए या www.cybercrime.gov.in पर तुरंत रिपोर्ट करना चाहिए।
