मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर जामा मस्जिद में आज इतवार के दिन हाज पर जाने से पूर्व हाजियों का स्वागत सत्कार किया गया। हज पर जाने के पूर्व रास्ते में किस तरीके से जाना आना है और हर बारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां हाजियों को दी गईं साथ ही रास्ता आसानी के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई साथ ही शहर में अमन शांति बनी रहने के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान लगभग 55 हाजियों का जामा मस्जिद में स्वागत किया गया। इस दौरान रहीम बक्स कुरैशी, अमानतुल्लाह बेग, जानश लाला, रफीक खान, मौलाना आशिम लतीफ फारुकी, मौलाना हिफजुर्रहमान, हजरत गुल खान, आशिफ खान मोहखेड, माजिद खान सहित बड़ी संख्या में हाजियों सहित मुस्लिम समुदाय की मौजूदगी रही।
