हृदय गति रुकने से पत्रकार की मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

हृदय गति रुकने से पत्रकार की मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई | New India Times

इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरैला निवासी एक युवा पत्रकार की हृदय गति रुक जाने से अचानक मौत हो गई। मंगलवार शाम उनके पैतृक गांव में नाम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय इटवा विकास खंड के ग्राम पंचायत पिरैला निवासी मोहम्मद शाबान 45 वर्ष लंबे अरसे से एक उर्दू दैनिक समाचार पत्र से जुड़े थे। उसके बाद एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी समाचार कंटेंट डाल रहे थे। यहां उनके अच्छे खासे फॉलोवर थे।
वर्तमान इटवा विधायक व नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय का निवास स्थान भी ग्राम पंचायत पिरैला है। निधन की खबर सुनकर उन्होंने भी शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बधाया।
बताया जाता है कि सोमवार दोपहर बाद उनके सीने और बाएं हाथ व कंधे में दर्द शुरू हुआ। इलाज के लिए वह इटवा एक अस्पताल पर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में लखनऊ पहुंचने से पहले ही उन्होंने इस संसार को अलविदा कहा।परिजन उन्हें वापस रात 10:00 बजे तक घर ले आए। उनके भाई और मां मुंबई में थे जो कि मंगलवार 3:00 बजे तक घर वापस लौट आए और सायं 4:00 बजे परिजनों, शुभचिंतकों ने उनको नाम आंखों से अंतिम विदाई दी। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं जो अभी सब नाबालिक हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article