पत्रकार सलीम शेख के भाई के निकाह समारोह में विधायक सहित गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर दिया आशिर्वाद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकार सलीम शेख के भाई के निकाह समारोह में विधायक सहित गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर दिया आशिर्वाद | New India Times

बुरहानपुर के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार सलीम शेख के भाई समीर का निकाह शाही क़िला निवासी शेख आरिफ नारियल वाले की पुत्री के संग इस्लामी रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार आज शनिवार को शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर में संपन्न हुआ। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत सैय्यद इकराम उल्ला बुखारी ने निकाह संपन्न कराया। मजलिसे निकाह में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैय्या, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत,पार्षद प्रतिनिधि सय्यद इसहाक अली, एडवोकेट उबेदएम शेख़,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला समेत गणमान्य जनों ने शिरकत करके आशिर्वाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article