भोपाल ट्रैफिक एसीपी पराग खरे द बृजवासी भोजनालय के संचालक को धमकाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद | New India Times

अहमद खान/मुकिज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ट्रैफिक एसीपी पराग खरे द बृजवासी भोजनालय के संचालक को धमकाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद | New India Times

राजधानी भोपाल के रेल्वे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 6 के सामने एक होटल कारोबारी को धमकाते हुए ट्रैफिक एसीपी पराग खरे का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एसीपी अपने हमराहियों के साथ बृजवासी भोजनालय पहुंच कर गाली गलौच करते हुए कारोबारी को किराया बढ़ाने को लेकर धमकी दे रहे थे। एसीपी का कहना है कि यह प्रॉपटी अब मैने खरीद ली है, आगे का किराया तुम मुझे ही दोगे।वहीं होटल मालिक ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। कमिश्नर को दिए गए तहरीर के अनुसार मैं अंकित वाजपेई पुत्र श्री जगदीश प्रसाद वाजपेई निवासी 45 लाला लाजपत राय नगर अशोका गार्डन भोपाल में निवासरत हूं।

भोपाल ट्रैफिक एसीपी पराग खरे द बृजवासी भोजनालय के संचालक को धमकाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद | New India Times

विगत 2 वर्षों से भोपाल रेलवे स्टेशन 6 नंबर प्लेटफार्म के सामने बृजवासी भोजनालय किराए पर लेकर उसको संचालित कर रहा हूं। पिछले कुछ महीनों से किराया बढ़ाने को लेकर मेरी मकान मालिक से बात हो रही थी कल दोपहर 2.00 बजे के लगभग एसीपी ट्रैफिक पराग खरे वर्दी में चार अन्य सिपाहियों को लेकर शासकीय वाहन से मेरे भोजनालय पर आ गए। आते साथ ही उन्होंने काउंटर पर घुसकर मुझे मारा और आधे घंटे तक वहां जोर जोर से गाली गलौज करते रहे और सबको मां बहनों की गंदी गाली देते हुए वहां से भगा दिया। उन्होंने काउंटर तंदूर अन्य जगह तोड़फोड़ भी की।

भोपाल ट्रैफिक एसीपी पराग खरे द बृजवासी भोजनालय के संचालक को धमकाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद | New India Times

जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह जमीन मैंने 15,00000/- में तेरे मकान मालिक सोहराब और शोएब से खरीद ली है। आज से मैं नया मकान मालिक हूं तेरा तू मुझे किराया देगा। उनके साथ मेरे मकान मालिक शोएब उद्दीन अंसारी एवं सोहराब और अन्य तीन चार लोग भी थे।
श्रीमान जो भी घटना हुई उस समय मेरे पिताजी श्री जगदीश प्रसाद वाजपेई जोकि किडनी के गंभीर मरीज है एवं उनकी सप्ताह में दो बार चिरायु मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस होती है वहीं पर मौजूद थे।

श्रीमान पूरे घटनाक्रम से मैं और मेरा परिवार डरा हुआ है घटना के बाद से ही होटल में बैठने में भी हम लोगों को डर लग रहा है इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो औअबरारर ऑडियो संलग्न है कृपया वीडियो देखें और उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.