जिला जेल झाबुआ में साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ (मप्र), NIT:

जिला जेल झाबुआ में साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण का किया गया आयोजन | New India Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में 12 अक्टूबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोहम्मद सैय्यदुल अबरार के निर्देशानुसार एवं विशेष न्यायाधीश श्रीमान महेन्द्र सिंह तोमर सहाब की अध्यक्षता एवं जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ लीलाधर सोलंकी सहाब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतम सिंह मरकाम सहाब , न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय पाल सिंह चैहान सहाब एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सागर अग्रवाल सहाब की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण का आयोजन किया गया।

निरीक्षण में जेल के अंदर सब कुछ सामान्य मिला। किसी कैदी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।

इस मौके पर श्री तोमर सहाब ने कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, प्लीबारगेनिंग के साथ ही कैदियों को अधिकारों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान कुछ बंदियों ने अधिवक्ता मुहैया करवाने की मांग की इसके बाद जेलर को इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

शिविर में बंदियों की समस्याऐं भी सुनी गई और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

श्री सोलंकी सहाब ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचलित योजनाओं के विषय में अवगत कराते हुये यह बताया गया कि शिविर का उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों को विधिक जानकारी प्रदान किया जाना है

तथा यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बंदी को हर दशा में न्याय प्राप्त हो।

जिला जेल झाबुआ में साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण का किया गया आयोजन | New India Times

शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गौतम सिंह मरकाम सहाब द्वारा बताया गया कि यदि किसी बंदी के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है।

शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विजय पाल सिंह चैहान सहाब ने बताया कि जेल में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है

जिससे किसी बंदी को कोई समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

न्यायाधीशगणों के द्वारा महिला एवं पुरूष बंदियों के अलग-अलग बैरिक, पाक शाला एवं जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा पाक शाला में भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

तथा महिला बैरक में महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कि है।

उक्त शिविर में जेल अधीक्षक श्री दुष्यंत कुमार पगारे, उप अधीक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा, सहायक अधीक्षक श्री भीमसिंह रावत एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article