अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दुर्गाउत्सव/नवरात्रि पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर एवं कलेक्टर श्री अविनाश लावनिया ने कल दोपहर कमिश्नर कार्यालय में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर व समस्त पुलिस उपायुक्त तथा हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी, दुर्गा उत्सव समिति/राम बारात/दशहरा जुलूस/रावण दहन/झांकी चल समारोह के संरक्षक, अखाड़ा वाले मुख्य संरक्षक, SDM/PWD/MPEB व नगर निगम के जोनल अधिकारी, जुलूस वाले मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी तथा समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने नवरात्रि पर्व, दशहरा/रावण दहन व प्रतिमा विसर्जन के दौरान आमजन की सुरक्षा व्यवस्था हेतु की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की तथा दुर्गा पंडाल में CCTV केमरे, लाईटिंग, रावण दहन, चल समारोह, गरबा महोत्सव, मेला, जुलूस, प्रतिमा विसर्जन आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा थाना स्तर पर आयोजको, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित कर शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशो से अवगत कराने हेतु बताया गया तथा प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही पिछ्ले त्यौहारों के दौरान दिखी कमियां के बारें मे चर्चा की गई एवं सुझाव मांगे गये, तत्संबंध में चर्चा कर अधिकारियों द्वारा अश्वासन दिया गया।
