सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
मोहनलालगंज में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। CCTV में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मोहनलालगंज इलाके में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
एक अधिवक्ता के घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा से बैटरी और अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
चोरी की यह घटना एक आल्टो कार (UP32 AY 8978) से आए चोरों द्वारा अंजाम दी गई। घटना का पूरा फुटेज पुलिस को सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई ठंडी पड़ी हुई है।
पीड़ित अधिवक्ता मनोज कुमार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और जिम्मेदारी से बच रही है।
मामले में कार्रवाई न होने से नाराज बार एसोसिएशन ने एसीपी को पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने डीसीपी अमित कुमार को भी शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कार्रवाई न होने से परिवार में भय का माहौल है और अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

