आगामी नगर पालिका चुनाव में रहेगी आप पार्टी की दावेदारी, आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया जनसंपर्क | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी नगर पालिका चुनाव में रहेगी आप पार्टी की दावेदारी, आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया जनसंपर्क | New India Times

आम आदमी पार्टी जुन्नारदेव के अंबेडकर चौक से लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर आम आदमी पार्टी की रैली पहुंची जो कि गांधी चौक तक पहुंची. आगामी नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने 18 वार्डों में पार्षद उम्मीदवार उतारेगी जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी द्वारा जनसंपर्क किया गया साथ ही दिल्ली मॉडल बनाने की बात कही गई. आम आदमी पार्टी की रीति नीति से जनता को अवगत कराया गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शिक्षा स्वास्थ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं ने बताया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव अभी-अभी संपन्न हुए हैं वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी जुन्नारदेव में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर कमर कस ली है साथ ही 18 वार्डों में अपने दावेदार पक्की दावेदारी के साथ उतारने का मजबूत इरादा कर लिया है. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजबूती से पैर पसार रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article