'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम ने की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम ने की बैठक | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक जनसहयोग प्राप्त कर जनता को स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर हर्षाेउल्लास के साथ अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों, दफ्तरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किये जाने हेतु प्रेरित किये जाने की अपील करते हुए उन्होंने उपस्थित सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु झण्डों को तैयार करने तथा उसकी कीमत आदि पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि झण्डों को तैयार कराकर समिति के सचिव, सदस्य जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व व्यापारिक संगठनों, स्वंयसेवी संगठनों से कहा कि ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिसे जितना लक्ष्य दिया गया है वह सुनिश्चित कर लें कि दिया गया लक्ष्य जल्द पूरा हो जाये। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जनपद के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व व्यापारिक संगठनों तथा स्वंयसेवी संगठनों को दिये गये लक्ष्य पर चर्चा की
साथ ही जिलाधिकारी ने छात्रों एवं अध्यापकों को प्रोत्साहित कर अपने-अपने घरों पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किये जाने तथा झण्डा फहराते समय सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये।

सिंह ने राष्ट्रीय झंडे को लगाने के साथ साथ झंडा संहिता के बारे में भी जनता को जागरूक करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, जनपद के सभी व्यापारिक, समाजसेवी संगठन आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article