हाजियों की फ्लाईट का शेड्यूल हुआ घोषित, 27 जून से होगी रवानगी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

हाजियों की फ्लाईट का शेड्यूल हुआ घोषित, 27 जून से होगी रवानगी | New India Times

मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के नव नियुक्त हज 2022 प्रभारी एडवोकेट फरीद अहमद ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से पवित्र हज यात्रा 2022 पर मक्का और मदीना जाने वालों का इंतज़ार अब खत्म हुआ। इंशाअल्लाह 27 जून 2022 से पहली फ्लाइट रवाना होगी जिसका विधिवत शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए बुरहानपुर के हुज्जाज इकराम को 24 जून 2020 को मुंबई हज कमेटी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी है और समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति करना है। इस बार बुरहानपुर से कुल 91 आज़मीने हज पवित्र हज यात्रा 2022 हज कमेटी के माध्यम से 66 हाजी (पुरुष 32 एवं महिला 34) एवं प्राइवेट टूर के माध्यम से 25 आज़मीन ए हज (पुरुष 13 एवं महिलाऐं 12) हज यात्रा पर जाने वाले हैं। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा, अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज के सरपरस्त हजरत सय्यद तिलत तमजीद उर्फ़ बाबा मियां, जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, सचिव अब्दुल रजाक सिद्दीकी, रियाजुल हक़ अंसारी, इकबाल अंसारी आईना, सहित बुरहानपुर के समस्त हज सेवकों और पदाधिकारियों ने हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना अल्लाह करीम से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article