एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता जहीरूद्दीन शेख का वार्ड वासियों ने किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता जहीरूद्दीन शेख का वार्ड वासियों ने किया स्वागत | New India Times

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से हैदराबाद में भेंट करने के बाद एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद नगर आगमन पर वार्ड वासियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता जहीर उद्देश्य का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बिलाल उद्दीन शेख, अरशद हुसैन, करीम भाई, रहीम भाई, शमसुद्दीन, कादर भाई, फारुक भाई, दिनेश किराना आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जहीरूद्दीन शेख ने कहा कि पार्टी जन भावनाओं के अनुरूप अपना कार्य कर जनता की समस्याओं को हल करने के लिए सदैव अग्रसर रहेगी और जनता की आवाज को पार्टी प्लेटफार्म के माध्यम से बुलंद करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article