साईकिल रैली के जुनून के आगे फीकी पड़ी नागपुर की गर्मी, शहर से नागपुर तक निकाली साईकिल रैली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

साईकिल रैली के जुनून के आगे फीकी पड़ी नागपुर की गर्मी, शहर से नागपुर तक निकाली साईकिल रैली | New India Times

जुन्नारदेव शहर के दो लाल सौरभ सिंह उइके पिता- पुष्पराज उइके, अर्पण दया पिता- राजीव दया नागपुर शहीद चौक पहुंचे जहां दोनों लालों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और 170 किलोमीटर का सफर जुन्नारदेव शहर से साइकिल रैली पर किया गया. साइकिल रैली का आयोजन शहीदों को याद करते हुए और देश युथ को फिट रहने के लिए किया गया. शनिवार सुबह 4:00 बजे साइकिल से निकले शाम 5:00 बजे नागपुर पहुंचे. रविवार सुबह 5:30 बजे नागपुर से निकले और लगभग 5:30 बजे जुन्नारदेव पहुंचे. वापस लौटे दोनों युवाओं को अकादमी के साथियों ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया साथ ही अकादमी के संचालक एहसान खान ने दोनों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article