मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़ धार ने थांदला ज़िला झाबुआ के सक्रिय हज सेवक अब्दुल समद खान को ज़िला झाबुआ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल बुरहानपुर ने बताया कि अब्दुल समद खान को ज़िला स्तर पर अपनी कार्यकारिणी के गठन के अधिकार भी सौंपे गए हैं। इस नियुक्ति पर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश व ज़िला इकाइयों के समस्त ज़िम्मेदारों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।
