ग्राम पनाला में पानी को लेकर महिलाओं द्वारा धार मांडू रोड का किया गया चक्का जाम | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ग्राम पनाला में पानी को लेकर महिलाओं द्वारा धार मांडू रोड का किया गया चक्का जाम | New India Times

धार जिला के ग्राम पनाला क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर ग्राम पनाला की महिलाओं द्वारा धार मांडू रोड जाम किया गया जिसमें आने जाने वाली वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया गया. महिलाओं का कहना है गर्मी का मौसम होने के कारण हमें पानी की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है. कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है जिसके चलते आज हम पूरे गांव की महिलाएं धार मांडू रोड पर चक्का जाम किया. अगर पानी की समस्या का हल नहीं होता है तो चक्का जाम आज हमने 2 घंटे के लिए किया है उसके बाद हम अनिश्चित धरना देकर रोड चक्का जाम करेंगे. वहीं ग्राम के सरपंच और सचिव के समझाने पर गांव की महिला को चक्का जाम को रोका गया व कहा गया कि जल्द ही हम ग्राम पनाला पानी की समस्याओं का निराकरण करेंगे.

धार मांडू रोड़ पर 2 घंटे तक रहा चक्का जाम

मांडू पर्यटक नगरी होने के नाते यहां पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है जिसके चलते आज रोड चक्का जाम के दौरान 2 घंटे तक पर्यटकों को परेशान होना पड़ा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article