मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत कोल्हिया के वार्ड नंबर 12 स्थित सेमरभाटा के नीचे नाले पर, ग्राम कोल्हिया विकासखंड जुन्नारदेव में महात्मा गांधी नरेगा अभिसरण योजना के तहत अमृत सरोवर (डैम) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
सूचना पट्ट के अनुसार इस निर्माण कार्य की शुरुआत 1 मई 2025 को ठेकेदार द्वारा की गई थी। लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी होने के कारण लगभग 10 महीने बीत जाने के बाद भी केवल मिट्टी भराई कर डैम तालाब की पाल तथा कुछ टीचिंग (पिचिंग) का कार्य ही किया गया है।
डैम तालाब निर्माण कार्य की कुल स्वीकृत लागत लगभग 32.32 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें से मजदूरी मद में लगभग 14.66 लाख रुपये तथा सामग्री मद में लगभग 17.66 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण डैम का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।
