ऋण से परेशान युवक की आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चार महिला आरोपियों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर चारों महिला आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऋण से परेशान युवक की आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चार महिला आरोपियों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर चारों महिला आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

शिकारपुरा थाना क्षेत्र में ऋण से परेशान होकर ज़ाकिर नामक एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक ज़ाकिर की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर शिकारपुरा पुलिस ने चार महिला आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 306 भा.द.वि. (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 3/4 म.प्र.ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर चारों महिला आरोपियों (1) शम्मी उर्फ़ शमीम पति कलीम (2)काली उर्फ हमीदा (3) लता उर्फ ललिता पति भास्कर (4) सुमना बाई चारों निवासी रियाज पहलवान की होटल के पास, शिकारपुरा को गिरफ़्तार कर लिया है। इन आरोपियों में से एक आरोपी शम्मी उर्फ़ शमीम के विरुद्ध पिछले वर्ष भी पुलिस अधीक्षक को सूदखोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत सही पायी जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल थाना शिकारपुरा में शम्मी के खिलाफ दिनांक 09/09/2021 को अपराध क्र. 799/21 धारा 3/4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम व 2/11, 3/11 साहूकार अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई थी। वर्ष 2021 में जिले में सूदखोरी की शिकायतों पर अलग-अलग थानों में कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए थे जिसमें से 4 प्रकरण अकेले शिकारपुरा थाना में दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। आज की इस घटना पर भी पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा आम जन से यह अपील की गई है, कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा आपसे अत्यधिक ब्याज़ वसूल कर सूदखोरी करके परेशान किया जाता है तो स्वयं को नुकसान पहुँचाने वाला कोई गलत कदम ना उठाते हुए उस व्यक्ति की शिकायत संबंधित थाने पर करें। पुलिस द्वारा शिकायत सही पायी जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article