रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत दमुआ थाना प्रांगण में कल थाना प्रभारी कौशल सूर्य द्वारा पत्रकारों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कन्हन प्रेस क्लब के समस्त साथी गण मौजूद रहे. परिचयात्मक बैठक में मुख्य रूप से शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कन्हान प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश राही द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने के लिए थाना प्रभारी को सुझाव दिए गए तो वही प्रेस क्लब के सचिव मोहसिन चिश्ती द्वारा थाना प्रभारी से अपेक्षात्मक चर्चा करते हुए क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था एवं ओवरलोडिंग वाहनों तेज रफ्तार में चलने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के सुझाव दिए गए इस अवसर पर समस्त कन्हान प्रेस क्लब के साथी गण मौजूद रहे बैठक में थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में पैनी नजर रखते हुए क्राइम मुक्त करने की बात कही गई।साथ ही मकान मालिक से किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों जो दुकानों में काम कर रहे उनका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाना है।
