एमएलसी चुनाव: भाजपा से सुधीर गुप्ता ने भारी मतों से कराई जीत दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

एमएलसी चुनाव: भाजपा से सुधीर गुप्ता ने भारी मतों से कराई जीत दर्ज | New India Times

जिलाधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर उमेश प्रताप सिंह व ऑब्ज़र्वर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को तीन चक्रों की गणना में क्रमसः 1256, 1239, 1105 कुल 3600 एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमित कुमार यादव रिंकू को क्रमसः 72, 83, 110 कुल 772 मत एवं निर्दल प्रत्याशी नज़मा बेगम को 14, 06, 09 कुल 29 मत तथा श्री विश्वदीपक को 03, 06, 04 कुल 13 मत प्राप्त हुए। रिजेक्ट मतों की संख्या 176 रही। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सुधीर गुप्ता को विजयी घोषित किया गया।
इस निर्वाचन में 27 मतदान केन्द्र थे जिन पर 4193 मतदाताओं के सापेक्ष 4083 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तथा 7 टेबल मतगणना हेतु लगाई गई थीं, इन पर 1 मतगणना सुपरवाइजर, 2 सहायक, 1ल1 माइक्रो ऑब्जर्वर को लगाया गया था। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article