किसानों को ऑर्गेनिक खेती को अपनाना चाहिए: श्याम बहादुर सिंह | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

किसानों को ऑर्गेनिक खेती को अपनाना चाहिए: श्याम बहादुर सिंह | New India Times

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक बुधवार को आयोजन कृषि विभाग एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बैठक में जनपद में 10 हज़ार एफपीओ के गठन एवं संबर्धन हेतु विचार विमर्श हुआ। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों को ऑर्गेनिक खेती को ज्यादा से ज्यादा अपनाना चाहिए साथ ही मार्केटिंग व इकोनॉमिक पोटेंशिअल पर ध्यान देना होगा जिससे बाजार आधारित उत्पादन हो सके जिससे की किसान अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें।उप निदेशक कृषि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद से अधिक से अधिक आयुर्वेदिक औषधि पौधौं की खेती को एफपीओ के माध्यम से जनपद में कराया जाएगा तथा इसके लिए अनुदान आधारित कृषि ऋण दिया जाएगा। जिला उद्धान अधिकारी ने बताया कि जनपद के किसान फ़ूड प्रोसेसिंग की तरफ ध्यान दें जिससे कई गुना मुनाफा होगा उन्होंने आगे बताया कि औषधीय पौधों की खेती के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत सरकार अनुदान आधारित ऋण दे रही है अंतः किसान जिला उद्धान कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं,उन्होंने टमाटर, पपीता, मशरूम की खेती के लिए किये जारहे विभाग के प्रयासों को बताया।बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि किसानों को ऑर्गेनिक व औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को अनुदान आधारित ऋण की वह स्वयं मॉनीटिरिंग करेंगे जिससे किसानों को ससमय ऋण उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में बढोत्तरी की जा सके।
बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यन अधिकारी व नाबार्ड के जिला प्रबंधक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article